May 20, 2024 4:28 pm

आईपीएस अफसर से सांसद बने डाॅ सत्यपाल ने यूपी से लेकर उत्तराखंड तक संभाला चुनावी मोर्चा, गांव- गांव जाकर दे रहे मोदी की गारंटी

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा सत्यपाल सिंह बागपत लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। वर्ष 2014 में वह भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़े और सांसद बने। वर्ष 2019 में इसी लोकसभा सीट से वह दूसरी बार सांसद चुने गए। इस बार रालोद से गठबन्धन के बाद यह सीट रालोद के खाते में चली गई है। अब डाॅ सत्यपाल सिंह पश्चिम यूपी से लेकर उत्तराखण्ड की कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

BJP
Dr satypal singh

राजस्थान से लेकर यूपी और उत्तराखण्ड में संभाला मोर्चा

सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह हरिद्वार लोकसभा सीट के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए चुनाव प्रचार में लगे हैं। वह गांव गांव जाकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वह लोगों से कह रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नये मुकाम को प्राप्त किया है। अभी बहुत कुछ कार्य देश हित में होना बाकी है। वह देश हित में मोदी की गारंटी लोगों को दे रहे हैं।

हरिद्वार लोकसभा सीट पर प्रचार करते सांसद डाॅ सत्यपाल सिंह।

सीएम योगी कर गए डाॅ सत्यपाल के जज्बे की तारीफ

बागपत में जनसभा के दौरान उप्र के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद डा सत्यपाल सिंह के कार्यकाल को सराहा। कहा एक छोटे से गांव से निकले सत्यपाल सिंह अपनी मेहनत के बलबूते आईपीएस बने। उनके मन में सदैव अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करने का जज्बा रहता था, इसलिए मुंबई पुलिस कमिश्नर का पद छोड़कर राजनीति में आये और सांसद बने। सीएम ने कहा कि जब वह यूपी के सीएम बने तो कुछ ही दिनों में सत्यपाल सिंह क्षेत्र के विकास के कई मुद्दों को लेकर उनके पास आये। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सांसद ने जो भी प्रस्ताव विकास के लिए भेजा सरकार ने उसे तत्काल हरी झण्डी दी।

Devbhumi Post
Author: Devbhumi Post

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें